पंजाब में फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली में सुरक्षा में चूक के कारण इसे रद्द कर दिया गया। गृह मंत्रालय ने इसे संज्ञान में लेते हुए पंजाब सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मंत्रालय ने इस चूक की जिम्मेदारी तय करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को भी कहा है। प्रधानमंत्री मोदी आज सवेरे बठिंडा पहुंचे जहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था, लेकिन वर्षा और खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री मोदी को करीब 20 मिनट तक मौसम ठीक होने की प्रतीक्षा करनी पड़ी। पंजाब पुलिस के महानिदेशक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यक पुष्टि के बाद वह सड़क मार्ग से रैली स्थल के लिए रवाना हुए।
मंत्रालय ने कहा कि स्मारक से करीब 30 किलोमीटर दूर प्रधानमंत्री मोदी का काफिला जब एक फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो वहाँ कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया जिसके कारण प्रधानमंत्री को 15 से 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहना पड़ा जो सुरक्षा में एक बड़ी चूक थी।
गृह मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम और यात्रा योजना के बारे में पंजाब सरकार को पहले ही बता दिया गया था और प्रोटोकॉल के अनुसार राज्य सरकार को सुरक्षा के साथ-साथ आकस्मिक योजना तैयार रखनी चाहिए थी। साथ ही आकस्मिक योजना के मद्देनजर पंजाब सरकार को सड़क मार्ग से किसी भी आंदोलन को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था तैनात करनी चाहिए थी। मंत्रालय ने कहा है कि रास्ता साफ नहीं होने के कारण प्रधानमंत्री को वापस बठिंडा हवाई अड्डे जाने को मजबूर होना पड़ा।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment