Categories: News-Headlines

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा- वे नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वे जल्द ही नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। चंडीगढ़ में आज पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उन्होंने, अपनी नई पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह तय कर लिया है और निर्वाचन आयोग से मंजूरी ली जा रही है।

उन्होंने दावा किया कि उनके विरोधी काग्रेसी नेता उनके समर्थकों को धमका रहे हैं और परेशान कर रहे हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा है कि उन्‍होंने संकल्‍प लिया है कि जब तक अपने लोगों और राज्य का भविष्य सुरक्षित नहीं कर लेते, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि कुछ लोग अफवाहें फैला रहे हैं कि उनके नेतृत्‍व वाली सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने मीडिया के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया और सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ सत्‍ता को लेकर चली लम्‍बी खींचतान के बाद 18 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

18 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.