Categories: News-Headlines

न्यूजीलैंड के एजाज पटेल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सभी दस विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने

न्यूजीलैंड के एजाज़ पटेल ने टेस्ट क्रिकेट में एक ही पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। वे जिम लेकर और अनिल कुंबले के बाद यह मुकाम हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज हो गए हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्‍ट मैच में बाएं हाथ के गेंदबाज एजाज़ पटेल ने भारत की पहली पारी में सभी दस खिलाड़ियों को आउट कर दिया। पटेल ने 119 रन देकर 10 विकेट लिए और भारत को 325 रन पर आउट कर दिया। पटेल ने पहले दिन कप्तान विराट कोहली सहित चार खिलाड़ियों को आउट किया था। खेल के दूसरे दिन भी उनका शानदार प्रदर्शन जारी रहा और उन्होंने बाकी सभी विकेट लेकर यह विशेष रिकार्ड बनाया।

पटेल ने अपने जन्म स्थान मुंबई में ही यह उपलब्धि हासिल की। उनका जन्म मुंबई में हुआ था और आठ वर्ष की आयु में ही उनका परिवार न्यूजीलैंड चला गया था।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.