Categories: News-Headlines

न्‍यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इस्‍तीफा देने की घोषणा की

न्‍यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न अगले महीने अपने पद से हट जाएंगी। वे 14 अक्‍तूबर को होने वाले आम चुनाव में भी उम्‍मीदवार नहीं होंगी। प्रधानमंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि अगले महीने सात फरवरी उनके कार्यकाल का अंतिम दिन होगा। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में साढ़े पांच साल का उनका कार्यकाल काफी कठिन रहा और वे एकमात्र इंसान हैं जिन्‍हें पद छोड़ने की आवश्‍यकता पड़ी। जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि गर्मियों के अवकाश के दौरान उन्‍होंने अपने भविष्‍य के बारे में विचार किया था। जेसिंडा अर्डर्न 37 वर्ष की आयु में 2017 में न्‍यूजीलैंड की प्रधानमंत्री चुनी गई थीं। वे विश्‍व में सबसे कम उम्र की महिला राष्‍ट्राध्‍यक्ष बनी थीं। सत्‍तारूढ़ न्‍यूजीलैंड लेबर पार्टी रविवार को नया नेता चुनने के लिए मतदान करेगी। पार्टी का नेता अगले आम चुनाव तक प्रधानमंत्री बना रहेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.