Categories: News-Headlines

नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक पर पाबंदी लगाने का फैसला किया

नेपाल सरकार ने सामाजिक तालमेल को नुकसान पहुंचाने के आरोप में सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है। कल मंत्रिमंडल की बैठक के बाद विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सऊद ने बताया कि तत्‍काल प्रभाव से टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

प्रकाश सऊद ने कहा कि सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म के उपयोग को नियंत्रित करने के लिए यह फैसला जरूरी था। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म को जवाबदेह बनाने के लिए सरकार ने कम्‍पनियों से नेपाल में संपर्क कार्यालय पंजीकृत कराने, कर का भुगतान करने और देश में लागू नियमों और विधानों का अनुपालन करने को कहा है।

टिकटॉक की कई देशों में जांच हो रही है। यह चिंता उठाई जा रही है कि चीन अपने हित में डेटा का उपयोग करने के लिए इस ऐप का दुरुपयोग कर सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.