नीदरलैंड की आतंकवाद निरोधी एजेंसी ने देश में आतंकी हमले की द्वितीय उच्चतम स्तर की चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने कहा है कि देश में हमले की प्रबल आशंका है। 2019 के अंत के बाद पहली बार खतरे की इतने उच्च स्तर की चेतावनी जारी की गई है।
यूरोपीय संघ के गृह मामलों के आयुक्त यल्वा जोहानसन की चेतावनी के एक सप्ताह बाद यह कदम उठाया गया है। यल्वा जोहानसन ने इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के बीच युद्ध के कारण महाद्वीप में क्रिसमस के अवकाश के दौरान आतंकवादी हमलों के भारी खतरे की आशंका व्यक्त की थी।
नीदरलैंड के आतंकवाद निरोधी और सुरक्षा संबंधी राष्ट्रीय समन्वयक ने भी खतरे के आकलन में कहा है कि इजरायल और फिलिस्तीनी क्षेत्रों में हिंसक संघर्ष से देश में आतंकवादी संगठनों के हमले का खतरा बढ़ गया है। रिपोर्ट में अन्य यूरोपीय देशों में हाल के हमलों और नीदरलैंड और पड़ोसी देशों में संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी की वजह को खतरे का स्तर बढ़ना बताया गया है।
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment