नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। सम्राट चौधरी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री की शपथ ली। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में कुल 8 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा से तीन- सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार। जेडीयू से तीन- विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।
इससे पहले नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जेडीयू, भारतीय जनता पार्टी और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।
नीतीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के साथ सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इस्तीफे के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि महागठबंधन में बने रहना उनकी पार्टी के हित में नहीं था।
नीतीश कुमार को 128 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इनमे 78 विधायक भारतीय जनता पार्टी के, 45 जनता दल युनाइटेड के और 4 हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के हैं। उन्हें एक निर्दलीय विधायक का भी समर्थन प्राप्त है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ”बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी…”
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment