Categories: News-Headlines

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा की तीन सीटों और सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनावों की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में तीन संसदीय और सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। तीन संसदीय सीटों में उत्तर प्रदेश से रामपुर और आजमगढ़ तथा पंजाब से संगरूर शामिल है।

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण आजमगढ़ सीट पर उपचुनाव होगा। समाजवादी पार्टी के ही मोहम्मद आजम खान ने भी विधानसभा चुनाव जीतने के बाद रामपुर लोकसभा सीट से त्यागपत्र दे दिया था। पंजाब में संगरूर लोकसभा सीट भगवन्त मान के त्यागपत्र से खाली हुई है, जो हाल में हुए विधानसभा चुनावों के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री बने हैं। जिन सात विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होना है वे हैं- दिल्ली में राजेन्द्र नगर, झारखंड में मंदार, आंध्रप्रदेश में आत्माकुर और त्रिपुरा में अगरतला, टाउन बोर्दोवली, सुरमा और जुबाराज नगर।

उपचुनावों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख छह जून है, मतदान 23 जून को होगा और मतगणना 26 जून को कराई जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

17 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.