Categories: News-Headlines

निर्वाचन आयोग ने कल होने वाले लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी की

निर्वाचन आयोग कल (20 मई 2024 को) होने वाले लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के लिए पूरी तरह तैयार है। 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 49 संसदीय क्षेत्रों में मतदान होना है। ओडिशा विधानसभा की 35 विधानसभा सीटों के लिए भी एक साथ मतदान होगा। यह सुनिश्चित करने के लिए कि मतदान सुविधाजनक और सुरक्षित वातावरण में हो, सभी मतदान केंद्र पर्याप्त छायायुक्त स्थान (शेड), पीने के पानी, रैंप, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं के साथ मतदाताओं के स्वागत के लिए तैयार हैं। संबंधित मुख्या निर्वाचन अधिकारी (सीईओ)/जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) और राज्य प्रशासन (मशीनरी) को उन क्षेत्रों में गर्म मौसम की स्थिति का प्रबंधन करने के लिए पर्याप्त उपाय करने की सलाह दी गई है, जहां इसका पूर्वानुमान है। मतदान दलों (पोलिंग पार्टीज) को मशीनों और चुनाव सामग्री के साथ उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है।

आयोग ने मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर आने तथा जिम्मेदारी और गर्व के साथ मतदान करने का आह्वान किया है। लोकसभा चुनाव 2024 में अब तक सभी मतदान केंद्रों पर लगभग 66.95% मतदान हुआ है। चल रहे आम चुनावों के पहले चार चरणों के दौरान लगभग 45 करोड़ 10 लाख व्यक्ति पहले ही मतदान कर चुके हैं।

चरण-5 में जिन 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान होना है वे इस प्रकार हैं – बिहार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल। इस चरण में मुंबई, ठाणे, लखनऊ जैसे नगरों में मतदान हो रहा है, जो अतीत में मतदान में शहरी उदासीनता से प्रभावित रहे हैं। आयोग विशेष रूप से इन नगर वासियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कलंक को मिटाने का आह्वान करता है।

वर्तमान चुनावों के दौरान मतदाताओं से वोट डालने की अपील करने और उन्हें प्रेरित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग (इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया –ईसीआई) ने कई प्रमुख हस्तियों के साथ साझेदारी की है। इसलिए आश्चर्यचकित न हों, उदाहरण के लिए, यदि आपको क्रिकेट के दिग्गज और आयोग के राष्ट्रीय प्रतीक (ईसीआई नेशनल आइकन), सचिन तेंदुलकर से मतदान करने (वोट डालने) की अपील के साथ कॉल आती है!

बचे हुए इन 3 चरणों का मतदान 1 जून तक चलेगा और वोटों की गिनती 4 जून, 2024 को होगी। आम चुनाव के पहले चार चरणों में 23 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और 379 लोक सभा संसदीय क्षेत्रों (पार्लियामेंटरी कंस्टीचुएंसीज- पीसीएस) के लिए मतदान सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

14 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

15 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

17 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

18 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

18 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.