Categories: News-Headlines

नितिन गडकरी ने राजस्थान के बाड़मेर में 235.15 करोड़ रुपए की लागत से एनएच-25 के उन्नयन और पुनरुद्धार कार्य की स्वीकृति दी

केन्द्रीय सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर बताया है कि राजस्थान में बाड़मेर जिले के घागरिया-मुनाबाव सेक्शन के पेव्ड शोल्डर के साथ एनएच-25 के दो लेन विस्तार के उन्नयन और पुनरुद्धार कार्य की स्वीकृति ईपीसी मोड के तहत दे दी गई है। इसकी लागत 235.15 करोड़ रुपए आएगी।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना राजस्थान के पिछड़े जिलों से होकर गुजरती है। परियोजना मार्ग में सुधार से क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा तथा भीड़ मुक्त यातायात की आवाजाही होगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से राष्ट्रीय राजमार्ग-68 (जैसलमेर-बाडमेर-सांचौर) राष्ट्रीय राजमार्ग-25 (जोधपुर-पचपरदा-बाड़मेर) तथा एनएच-925 (बकासर-गगडिया) के संपर्क में सुधार होगा।

नितिन गडकरी ने कहा कि एनएच-25 (एक्सटेंशन) मुनाबाव-धनाना-तनोट (एनएच-70) को जोड़ने वाली अंतर्राष्ट्रीय सीमा के समानान्तर चलने वाले भारतमाला सड़क नेटवर्क को लिंक देता है। यह मुनाबाव को बाड़मेर जिला मुख्यालय से भी जोड़ता है, जहां कई सैन्य अड्डे हैं। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग मुनाबाव (अंतर्राष्ट्रीय सीमा) को लॉजिस्टिक्स प्रदान करने के लिए रणनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है, जो अभी सिंगल लेन है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

2 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

3 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.