Categories: News-Headlines

नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश में 1261 करोड़ रुपये लागत की पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज मध्य प्रदेश के मंडला में 1261 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 329 किलोमीटर लंबी 5 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्य मंत्री गोपाल भार्गव, बिसाहूलाल सिंह और सांसद, विधायक एवं अन्य वरिष्‍ठ अधिकारी भी उपस्थिति थे।

नितिन गडकरी ने कहा कि मंडला और कान्हा राष्ट्रीय उद्यान का प्राकृतिक सौंदर्य हमेशा ही पर्यटकों को आकर्षित करता है। इन सड़क परियोजनाओं के निर्माण से इस क्षेत्र और यहां के वनवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्‍ध होंगी। इन परियोजनाओं से मंडला का जबलपुर, डिंडोरी, बालाघाट जिलों से अच्छी तरह संपर्क स्‍थापित हो जाएगा।

नितिन गडकरी ने कहा कि इन मार्गों के निर्माण से पचमढ़ी, भेड़ाघाट और अमरकंटक जैसे धार्मिक स्थलों के साथ-साथ जबलपुर से अमरकंटक होते हुए बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग तक आवागमन अधिक आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे आस-पास के क्षेत्रों और राज्यों से कृषि और औद्योगिक उत्पादों की ढुलाई में आसानी हो जाएगी, जिससे समय और ईंधन की बचत होगी।

नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हमारी सरकार मध्यप्रदेश की समृद्धि और विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

5 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.