केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी की उपस्थिति में जापान के प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार और मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय हाई स्पीड रेल परियोजना के लिए संयुक्त समिति की बैठक के सह-अध्यक्ष डॉ. मसाफुमी मोरी के नेतृत्व वाले जापानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
दोनों पक्षों ने सड़क परिवहन और लॉजिस्टिक्स सर्विस से संबंधित सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में विचारों का आदान-प्रदान किया और सतत परिवहन विकास, वैकल्पिक स्वच्छ और हरित ईंधन, यात्रियों और कार्गो की आवाजाही के लिए नवीन पारगमन प्रौद्योगिकियों के विकास के क्षेत्र में क्षमता विकास और प्रौद्योगिकी साझा करने पर विचार-विमर्श किया। नॉर्थ-ईस्ट रोड नेटवर्क कनेक्टिविटी सुधार परियोजनाओं के साथ-साथ भारत के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के लिए भारत-जापान सतत विकास पहल पर जोर दिया गया।
इस बैठक के माध्यम से दोनों देशों के साझा मूल्यों और रणनीतिक और आर्थिक मामलों से जुड़े परस्पर हितों की दृढ़ नींव पर परिवहन और रसद में समकालीन चुनौतियों के प्रभावी समाधान के लिए जापान के साथ भारत की निरंतर साझेदारी और सहयोग को मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त किया गया।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment