Categories: News-Headlines

नितिन गडकरी ने नागपुर में राष्ट्रीय वयोश्री एवं अदीप (दिव्यांगों को सहायता) योजना के तहत निशुल्क उपकरण प्रदान किए

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्र सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री एवं अदीप (दिव्यांगों को सहायता) योजनाओं के तहत नागपुर में आज वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग जनों को निशुल्क उपकरण और अन्य सामग्री प्रदान की।

केंद्र सरकार ने 2016 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिव्यांग जन अधिकार कानून बनाया था। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 27 फरवरी से 23 अप्रैल 2022 तक वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग जनों के लिए स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किए गए, जिसमें नागपुर शहर में 28,000 और ग्रामीण नागपुर में 8,000 सहित लगभग 36,000 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। उन सभी को उपकरण और सामग्री वितरित की गई। इन सभी उपकरणों और सामग्रियों की कुल लागत 34.83 करोड़ रुपये है।

नागपुर शहर के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में इन उपकरणों के वितरण के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, इसी श्रृंखला में आज (1 सितंबर को) दूसरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज पूर्वी नागपुर विधानसभा क्षेत्र के 4,549 लाभार्थियों को कुल 34,130 उपकरण दिए गए हैं, जिनकी कुल लागत 4.82 करोड़ रुपये से अधिक है।

इन 43 प्रकार के उपकरणों में मुख्य रूप से थ्रीव्हीलर, साइकिल (हाथ से संचालित), व्हील चेयर, वॉकिंग स्टिक, डिजिटल हियरिंग एड, दृष्टिबाधित लोगों के लिए स्क्रीन रीडिंग के साथ स्मार्ट फोन, ब्रेल कैन (फोल्डिंग कैन) के अलावा कृत्रिम हाथ और पैर शामिल हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.