Categories: News-Headlines

नितिन गडकरी ने ग्वालियर में 1128 करोड़ रुपये मूल्य की सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

मध्य प्रदेश में बेहतर सड़क कनेक्टीविटी के जरिये प्रगति को नई गति देते हुये केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा मध्य प्रदेश के सभी सांसदों-विधायकों की उपस्थिति में ग्वालियर में 222 किलोमीटर लंबी 1,128 करोड़ रुपये की लागत वाली सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास किया।

राजमार्गों के नेटवर्क को आपस में जोड़ने के हवाले से मध्यप्रदेश के भौगोलिक महत्त्व को ध्यान में रखते हुये, इन परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है, जिनसे आवागमन की सुविधा होगी तथा ईंधन की भी बचत होगी। बेहतर कनेक्टीविटी से विद्युत ट्रांसफार्मरों, मसालों, चंदेरी रेशम और जनजातीय कला-कृतियों को देशभर में पहुंचाना आसान हो जायेगा। इससे पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके कारण चंबल क्षेत्र का विकास होगा और राज्य समृद्ध बनेगा।

इन परियोजनाओं से मिहोना, लहार, दबोह और भांडेर में बाय-पास बनने से यातायात को सुविधा मिलेगी। प्रसिद्ध सांची स्तूप, चंदेरी और शिवपुरी के पर्यटक स्थलों तक पहुंचने में आसानी होगी। राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच कनेक्टीविटी बेहतर हो जायेगी। इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर और झांसी जिलों के बीच अंतर्राज्यीय आवागमन सहज हो जायेगा। ग्वालियर मे स्वर्णरेखा नदी पर महारानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा से आईआईआईटीएम तक चार लेन का पुल बन जाने से शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक आने-जाने में सुविधा हो जायेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

5 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

5 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

7 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

8 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

9 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.