केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज उत्तर प्रदेश के बलिया के चितबड़ा गांव में 6500 करोड़ रुपये के निवेश से 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर बोलते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे के बनने से अब पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल करते हुए लखनऊ से पटना केवल साढ़े चार घंटे में पहुंचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बलिया से बक्सर आधे घंटे में, बलिया से छपरा एक घंटे में और बलिया से पटना डेढ़ घंटे में पहुंचा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण से पूर्वी उत्तर प्रदेश को बिहार के छपरा, पटना, बक्सर से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
नितिन गडकरी ने कहा कि बलिया के किसानों की सब्जियां लखनऊ, वाराणसी और पटना की मंडियों में आसानी से पहुंच सकेंगी। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे से सब्जी उत्पादक किसानों को वाराणसी, गाजीपुर और हल्दिया के तीन मल्टी मॉडल टर्मिनल का सीधा लाभ मिलेगा।
नितिन गडकरी ने कहा कि 130 करोड़ रुपये की लागत से चंदौली से मोहनिया तक बनने वाली ग्रीनफील्ड सड़क उत्तर प्रदेश के चंदौली और बिहार के कैमूर जिले को दिल्ली-कोलकाता जीटी रोड से जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि सैदपुर से मरदह सड़क के बनने से सैदपुर होते हुए मऊ से वाराणसी का सीधा संपर्क हो जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी से प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही आजमगढ़ जिले के पिछड़े इलाकों को भी नया कनेक्टिविटी मिलेगा।
इस अवसर पर नितिन गडकरी ने बलिया-आरा के बीच 1500 करोड़ रुपए की लागत से 28 किलोमीटर ग्रीनफील्ड स्पर रोड के माध्यम से नए संपर्क मार्ग की भी घोषणा की।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment