केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज उत्तर पूर्वी क्षेत्र में कुल 1.6 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली आगामी नई परियोजनाओं को मंजूरी देने की घोषणा की। असम के गुवाहाटी में उत्तर पूर्वी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा के समापन संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में सड़कें, रोपवे, आरओबी, ब्रह्मपुत्र नदी एवं अन्य जल निकायों पर बड़े पुल शामिल हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि त्रिपुरा के उदयपुर और असम के सिलचर में मल्टी मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क भी प्रस्तावित किए गए हैं।
नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हम उत्तर पूर्वी भारत में कनेक्टिविटी की कमी को पाटने और इस क्षेत्र में परिवहन के बुनियादी ढांचे को गति देने की दिशा में काम कर रहे हैं।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि लगभग 50 वे-साइड सुविधाएं और 50 व्यू -पॉइंट भी विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बार निर्माण पूरा हो जाने पर, इनसे उत्तर पूर्वी क्षेत्र में पर्यटन क्षेत्र और अर्थव्यवस्था को उल्लेखनीय बढ़ावा मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment