Categories: News-Headlines

नितिन गडकरी ने इंडियन रोड कांग्रेस – IRC के 81-वें वार्षिक सत्र का उद्घाटन किया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आज लखनऊ में संयुक्‍त रूप से इंडियन रोड कांग्रेस – आई आर सी के 81-वें वार्षिक सत्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्‍वप्‍न है कि हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में नंबर एक बने और इसके लिए अच्छे बुनियादी ढांचे की आवश्‍यकता है। इसके लिए आई आर सी में विकसित नए नवाचार मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 तक उत्तर प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू हो जाएंगी।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के लिए आठ हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिसमें राज्‍य में निर्माण होने वाले एक हजार करोड़ रुपये की राशि के 13 सड़क ऊपरगामी सेतु शामिल हैं। प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि हमें अपने परिवहन क्षेत्र को इस प्रकार बदलने की जरूरत है जो कि लोगों के लिए सुविधाजनक हो और प्रदूषण भी कम हो। उन्होंने कहा कि पांच साल के भीतर हम परिवहन व्‍यवस्‍था में जीवाश्म ईंधन का कम से कम उपयोग करना चाहते हैं।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों का आह्वान करते हुए कहा कि वे गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण करके सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में कमी लाने के तरीके सुझाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ष बीस हजार से ज्यादा लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री सेवानिवृत्त वी के सिंह भी उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश की मेजबानी में 8 से 11 अक्टूबर तक लखनऊ में 81-वीं ‘इंडियन रोड कांग्रेस’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में एक हजार पांच सौ से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस दौरान इंडियन रोड कांग्रेस सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीकों पर चर्चा करेगी और इसके लिए कई सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

14 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.