Categories: News-Headlines

नितिन गडकरी आज जम्मू में 11,721 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाली कुल 257 किलोमीटर लंबाई की 25 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कल जम्मू में 11,721 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाली कुल 257 किलोमीटर लंबाई की 25 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

ये परियोजनाएं जम्मू और कश्मीर घाटी के बीच हर मौसम में संपर्क (कनेक्टिविटी) उपलब्ध कराएंगी। ये क्षेत्र की कृषि, औद्योगिक और सामाजिक-आर्थिक प्रगति के साथ-साथ सैन्य बलों की तेज आवाजाही के लिए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हैं।

परियोजनाएं विभिन्न जिला मुख्यालयों को जाने वाली सभी प्रमुख सड़कों को जोड़ेंगी और रोजगार सृजन व स्वरोजगार के अवसरों को पैदा करने में सहायक होंगी। इन परियोजनाओं में कुछ खंडों का पुनर्वास एवं सुधार, सेतु व सुरंगों का निर्माण और ब्लैक स्पॉट्स का सुधार शामिल होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.