Categories: News-Headlines

नासा का सबसे शक्तिशाली रॉकेट आर्टेमिस आज चंद्रमा अभियान पर रवाना हुआ

मानव को फिर से चंद्रमा पर पहुंचाने की महत्‍वाकांक्षी योजना के तहत अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी, नासा का सबसे शक्तिशाली रॉकेट आर्टेमिस आज चंद्रमा अभियान पर रवाना हो गया। 98 मीटर लंबे आर्टेमिस यान को अमेरिका के केनेडी अंतरिक्ष केन्‍द्र से प्रक्षेपति किया गया। यान ने 160 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार के साथ के आसमान में उडान भरी। 50 साल पहले अपोलो अभियान की समाप्ति के बाद अमेरिका की ओर से चंद्रमा पर फिर से अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। 1969 से 1972 तक छह अपोलो अभियान के दौरान बारह अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर पहुंचे थे।

आर्टेमिस अभियान में कई बार व्‍यवधान पडा जिसकी वजह से इसकी लागत में काफी बढोतरी हो गयी। आर्टेमिस के प्रक्षेपण को देखने के लिए 15 हजार लोगों की भारी भीड जमा हो गई थी। नासा 2024 में अगली उड़ान पर चंद्रमा के पास चार अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने और 2025 की शुरुआत में वहां मानवों को उतारने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.