Categories: News-Headlines

नागालैंड में पूर्ण बहुमत के साथ सत्‍ता में लौटी NDPP और बीजेपी

नगालैंड में, नेशनलिस्‍ट डेमोक्रेटिक प्रोगेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूर्ण बहुमत के साथ सत्‍ता में लौट रही हैं। एनडीपीपी ने 21 सीटों पर जीत हासिल की है ज‍बकि चार पर बढ़त बनाये हुए हैं। भाजपा ने 12 सीटों पर विजय प्राप्‍त की है दूसरी तरफ एनपीपी और एनसीपी चार-चार तथा आरपीआई आठवले ने दो सीटों पर कब्‍जा किया है। निर्दलीय उम्‍मीदवारों को चार सीटें मिली हैं।

मुख्‍यमंत्री नेफियू रियो ने उत्‍तरी अंगामी-2 सीट पर जीत दर्ज की है। उप-मुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता वाई पैटन, भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष तेमजेन इम्‍ना अलॉग, पूर्व मुख्‍यमंत्री टी आर ज़ेलिआंग, नागा पीपल्‍स फ्रंट-एन पी एफ नेता कुझोलुजो नेन्‍यु और एन सी पी नेता पोंग्‍शी फोम भी विजयी हुए हैं।

दो महिला उम्‍मीदवारों ने पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर इतिहास रचा है। ये दोनों प्रत्‍याशी हेकानी जखालु केन्‍से और सलहौतुनो कुरसे एनडीपीपी हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

7 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 day ago

This website uses cookies.