Categories: News-Headlines

नागालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने नेफ्यू रियो को सर्वसम्मति से नेता चुना

नागालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी-एनडीपीपी के विधायक दल ने मुख्‍यमंत्री नेफियू रियो को निर्विरोध अपना नेता चुना है। विधायक दल की बैठक आज कोहिमा में पार्टी के मुख्‍यालय में आयोजित की गई। सदस्‍यों ने मुख्‍यमंत्री रियो को अपना नेता अनुमोदित किया और नई सरकार के गठन का अधिकार उन्‍हें दे दिया।

एनडीपीपी विधायक दल ने शांति और विकास के लिए काम करने तथा नागालैंड को उत्‍कृष्‍ट राज्‍य बनाने की दिशा में बढ़ने का संकल्‍प लिया। विधायक दल ने पार्टी और मुख्‍यमंत्री रियो पर अपना भरोसा फिर से व्‍यक्‍त करने के लिये राज्‍य के सभी मतदाताओं का आभार भी जताया।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

17 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.