Categories: News-Headlines

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छोटे विमान और हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों के सलाहकार समूह की बैठक की अध्यक्षता की

नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने छोटे विमान ऑपरेटरों और हेलीकॉप्टर सेवाओं के उद्यमियों को अपने परिचालन का विस्तार करने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। आज ‘सलाहकार समूह’ की एक बैठक में मंत्री महोदय ने प्रत्येक ऑपरेटर की नियामकीय और दिन-प्रतिदिन की परिचालन संबंधी चिंताओं का निराकरण व्यक्तिगत रूप से किया, और समूह द्वारा दिए गए संबंधित सुझावों पर ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया।

‘उड़ान’ योजना के तहत टियर 2 और 3 शहरों को जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उनकी सराहना करते हुए उन्होंने भाग लेने वाले ऑपरेटरों के लिए प्रक्रियाओं और अनुमोदनों में तेजी लाने की प्रतिबद्धता जताई। जब भी डीजीसीए संबंधित श्रमबल में वृद्धि करेगा, तो इसके लिए हेलीकॉप्टरों और छोटे विमानों के लिए एक विशेष प्रकोष्‍ठ की परिकल्पना की जाएगी।

बैठक के समापन पर ऑपरेटरों ने अपनी जरूरतों के प्रति समय पर ठोस उपाय करने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ‘उड़ान’ योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए भी नागरिक उड्डयन मंत्रालय की सराहना की, जिसने बाजार के भीतर उनके उद्भव और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस बैठक में एलायंस एयर, इंडियावन एयर, हेरिटेज एविएशन, बीएओए, एयर टैक्सी और पीएचएल ने भाग लिया।

इस बैठक में केंद्रीय नागरिक उड्डयन और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. वी.के. सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) के सचिव वुमलुनमंग वुअलनाम, और डीजीसीए, एएआई, बीसीएएस और एमओसीए के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

20 minutes ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

57 minutes ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

3 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

4 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

5 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.