Categories: News-Headlines

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाई यात्रा के दौरान मास्क लगाने की अनिवार्यता समाप्त की

नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि उड़ानों के दौरान मास्‍क लगाना अब अनिवार्य नहीं है लेकिन कोरोना संक्रमण में कमी के बावजूद यात्रियों को इसका उपयोग करना चाहिए। अब तक विमान यात्रा में मास्‍क का उपयोग अनिवार्य था। मंत्रालय ने कहा कि यह निर्णय कोविड प्रबंधन के चरणबद्ध उपायों की सरकार की नीति के अनुरूप लिया गया है। मंत्रालय ने स्‍पष्‍ट किया कि अब विमान यात्रा के दौरान उद्घोषणाओं में केवल यह उल्‍लेख होगा कि कोविड संक्रमण की आशंका को देखते हुए यात्रियों को मास्‍क का उपयोग करना चाहिए। किसी प्रकार के जुर्माने या दंडात्‍मक कार्रवाई का विशेष उल्‍लेख उद्घोषणा में नहीं होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

4 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

24 hours ago

This website uses cookies.