सड़क यातायात और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश के नवीकरणीय ऊर्जा सेक्टर की प्रगति और आर्थिक रूप से उसे मजबूत बनाने के लिये अवसंरचना विकास का बहुत महत्त्व है। नवीकरणीय ऊर्जा में आत्मनिर्भरता के विषय पर आयोजित सीआईआई के सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सरकार ऊर्जा के स्वदेशी उत्पादन सम्बंधी इको-सिस्टम को बढ़ाने के सभी प्रयास कर रही है, ताकि देश आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि पिछले दशक में भारत ने हरित ऊर्जा सुगमता में सुधार की दिशा में काफी प्रगति की है। साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण में भी बढ़ोत्तरी की है। नितिन गडकरी ने कहा कि भारत मौजूदा नवीकरणीय क्षमता को 2022 तक 175 गीगावॉट के लक्ष्य तक पहुंचाने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय भारत कुल मौजूदा क्षमता के अनुसार पांचवें पायदान पर है, जो सरकार की मददगार नीतियों और पहलों की बदौलत संभव हुआ है। उन्होंने भरोसा जताया कि देश 2030 तक 450 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा का लक्ष्य भी पार कर जायेगा।
नितिन गडकरी ने कहा कई राजमार्ग विकास और विस्तार परियोजनायें शुरू की गई हैं, जिनसे सफर का समय निश्चित रूप से कम होगा, सुरक्षा बढ़ेगी तथा माल और यात्री आवागमन में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि 22 ग्रीन-फील्ड एक्सप्रेस-वे विकसित किये जा रहे हैं। इसके अलावा 8500 किलोमीटर के अतिरिक्त एक्सप्रेस-वे की पहचान की गई है, ताकि माल गलियारों पर भीड़-भाड़ को कम किया जा सके और माल ढुलाई की सुगमता बढ़ाई जाये। राष्ट्रीय लॉजिस्टिक मास्टरप्लान के आधार पर इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण होगा। नितिन गडकरी ने बताया कि लॉजिस्टिक लागत को कम करने के लिये बहुपयोगी लॉजिस्टिक पार्कों के विकास को ध्यान में रखते हुये 35 स्थानों को चिह्नित किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण का खर्च कम करते हुये नई प्रौद्योगिकियों को अपनाने को प्राथमिकता दी जायेगी, लेकिन इसमें गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment