Categories: News-Headlines

नवंबर में कोयले का उत्पादन 10.35% बढ़कर 67. 84 मिलियन टन हुआ

भारत का कोयला उत्पादन नवंबर 2019 की तुलना में नवंबर, 2021 के दौरान 61.47 मीट्रिक टन से 10.35% बढ़कर 67.84 मीट्रिक टन हो गया। इसके अतिरिक्त नवंबर के दौरान देश का कुल कोयला प्रेषण 21.38% बढ़कर 71.13 मीट्रिक टन हो गया। नवंबर 2021 के दौरान कुल उत्पादन में से, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने 53.80 मीट्रिक टन उत्पादन करके 7.60% की वृद्धि हासिल की, सिंगरेनी कोलियरीज़ लिमिटेड (एससीसीएल) ने 5.61 मीट्रिक टन उत्पादन करके 3.09% की वृद्धि हासिल की और कैप्टिव ब्लॉकों ने नवंबर के दौरान 8.43 मीट्रिक टन कोयले का उत्पादन करके 39.68% की वृद्धि दर्ज की।

इस वित्त वर्ष में नवंबर तक कुल कोयला उत्पादन 353.40 मिलियन टन रहा, जो पिछले वर्ष के दौरान 334.47 मीट्रिक टन और वित्तीय वर्ष 2020 के दौरान 330.23 मीट्रिक टन था। वहीं बिजली क्षेत्र के प्रेषण 25.60% की वृद्धि के साथ 60.29 मीट्रिक टन रहा। इस वर्ष नवंबर के दौरान कोयला आधारित बिजली उत्पादन 75620 एमयू रहा है, जो नवंबर, 2019 की तुलना में 8.56% की वृद्धि दर्शाता है।

कोयला मंत्रालय के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार इस साल नवंबर के दौरान कोयला उत्पादन के लिए शीर्ष 35 खानों में से 9 खानों ने 100% से अधिक उत्पादन किया और अन्य 10 खानों ने 80% से अधिक लेकिन 100% से कम उत्पादन किया।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

5 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.