वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार इस साल नवंबर में देश के प्रमुख क्षेत्रों के उत्पादन में वार्षिक आधार पर चार दशमलव तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आंकड़ों के अनुसार सीमेंट, कोयला, इस्पात, बिजली, रिफाइनरी उत्पाद और उर्वरक के उत्पादन में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।
चालू वित्त वर्ष के नवंबर में कोयला उत्पादन में सात दशमलव पांच प्रतिशत, पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादों में दो दशमलव नौ प्रतिशत, उर्वरकों में दो प्रतिशत, इस्पात में चार दशमलव आठ प्रतिशत, सीमेंट में 13 प्रतिशत और बिजली उत्पादन में तीन दशमलव आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इस बीच, पिछले साल इसी महीने की तुलना में कच्चे तेल में दो दशमलव एक प्रतिशत और प्राकृतिक गैस में एक दशमलव नौ प्रतिशत की गिरावट आई है।
आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक आठ उद्योगों के उत्पादन के संयुक्त और अलग-अलग निष्पादन को मापता है। ये उद्योग हैं- सीमेंट, कोयला, कच्चा तेल, बिजली, उर्वरक, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और इस्पात।
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में शामिल वस्तुओं का चालीस दशमलव दो-सात प्रतिशत हिस्सा आठ प्रमुख उद्योगों का है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment