राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा है कि भारत में एक दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों को कोविड रोधी टीका लगाकर कीर्तिमान बनाना नर्सिंग कर्मियों के समर्पण और अथक प्रयासों के कारण ही संभव हो सका है। वे आज वर्चुअल रूप से, नर्सिंग कर्मियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान करने के लिए आयोजित समारोह में बोल रहे थे। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि यह, नर्सों द्वारा प्रदान किया गया अथक समर्थन था, जिसने कोविड -19 महामारी से लड़ने में मदद की है। राष्ट्रपति ने कहा कि कई नर्सों ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान गंवाई है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार पाने वालों में से भी एक नर्स ने कोविड रोगियों की देखभाल करते हुए जान गंवाई थी। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि इस प्रकार की सेवाओं और बलिदान का मूल्यांकन किसी भी आर्थिक लाभ के संदर्भ में नहीं किया जा सकता।
राष्ट्रपति ने कहा कि नर्सें और दाइयां, न केवल स्वास्थ्य संबंधी सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने में योगदान देती हैं, बल्कि शिक्षा और राष्ट्र के आर्थिक विकास की दिशा में भी योगदान देती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने दाइयों का नया कैडर बनाने के लिए मिडवाइफरी सर्विस इनिशिएटिव शुरू की है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment