भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आज से आम जनता के लिए खुल जाएगा। यह मेला इस महीने की 27 तारीख तक चलेगा।
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के पहले पांच दिन केवल व्यापार के लिए आरक्षित थे। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं, लेकिन कोविड महामारी के कारण पिछले साल इसका आयोजन नहीं हो पाया। इस वर्ष के व्यापार मेले का शीर्षक आत्मनिर्भर भारत है। इस मेले में बिहार साझीदार प्रदेश है और यह उत्तर प्रदेश और झारखंड पर विशेष केन्द्रित होगा। भारत और विदेशों के डेढ़ हजार से अधिक संगठन अपने उत्पादों और सेवाओं के साथ मेले में भाग ले रहे हैं। मेला सवेरे साढ़े 9 बजे से शाम साढ़े सात बजे तक खुला रहेगा। 65 मैट्रो रेलवे स्टेशनों के ग्राहक सेवा केन्द्रों से मेले का प्रवेश टिकट खरीदा जा सकता है। दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क प्रवेश की सुविधा है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment