Categories: News-Headlines

नई दिल्ली में मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन का आज तीसरा दिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं समापन-सत्र की अध्यक्षता

मुख्य सचिवों का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्‍ली में जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सम्‍मेलन के अंतिम दिन बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। मुख्य सचिवों का यह तीसरा सम्मेलन है। पहला सम्मेलन जून 2022 में धर्मशाला में, और दूसरा इस वर्ष जनवरी में दिल्ली में हुआ था। सम्मेलन का आयोजन सहकारी संघवाद के सिद्धांत को व्यवहार में उतारने की प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप सहभागिता पूर्ण प्रशासन तथा राज्यों और केंद्र के बीच साझेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है।

केंद्र सरकार के प्रतिनिधि, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित 200 से अधिक प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य सरकारी तंत्र को और सक्षम बनाकर ग्रामीण और शहरी आबादी का जीवन बेहतर बनाने के लिए समन्वित प्रयास करना है। मुख्य रूप से सुगम जीवन और राज्यों की भागीदारी से साझा विकास एजेंडा लागू करने पर विचार विमर्श हो रहा है। जन कल्याणकारी योजनाओं तक आसानी से पहुंच और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की उपलब्धता पर विशेष रूप से बल दिया जा रहा है।

इसके अलावा साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की चुनौतियों, नशा मुक्ति और पुनर्वास, अमृत सरोवर, पर्यटन को बढ़ावा, पीएम विश्वकर्मा और पीएम स्वनिधि योजना पर विचार विमर्श किया जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

13 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

13 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

15 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

17 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

17 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.