Categories: News-Headlines

धर्मेंद्र प्रधान ने AIMA के 68वें स्थापना दिवस और 18वें राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस पर उद्घाटन भाषण दिया

केन्द्रीय शिक्षा तथा कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) के 68वें स्थापना दिवस और 18वें राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस को संबोधित किया। केन्द्रीय मंत्री ने प्रबंधन संबंधी उत्कृष्टता, सार्वजनिक सेवा और वैचारिक नेतृत्व के लिए पुरस्कार प्राप्त करने वाले उद्योग जगत की सभी प्रतिष्ठित हस्तियों को बधाई दी।

अपने संबोधन में, धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सामूहिक ज्ञान का उपयोग राष्ट्र निर्माण के लिए किया जाना चाहिए और इसे अगली पीढ़ियों तक भी पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और इससे बड़े अवसर सामने आयेंगे।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमारे सामने चुनौती इन अवसरों का लाभ उठाने और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु एक सामूहिक रोडमैप बनाने की है।

केन्द्रीय मंत्री ने आगे कहा कि अगले 25 वर्षों में भारत अजेय हो जाएगा। शिक्षा से लेकर अर्थव्यवस्था तक के क्षेत्र में सारी सकारात्मकता भारत से निकलेगी। उन्होंने कहा कि एआईएमए जैसे शीर्ष निकाय, भारत की संपूर्ण क्षमता का दोहन करने के क्रम में लोगों को उनके लक्ष्यों के बारे में मार्गदर्शन करने हेतु अपनी भूमिका के साथ-साथ उद्देश्यों और प्रक्रियाओं को फिर से परिभाषित कर सकते हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि संपत्ति का निर्माण करने के क्रम में हमें जिम्मेदार व्यवसाय और सार्वजनिक कल्याण पर भी ध्यान देना चाहिए।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

13 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

14 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

16 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

17 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

17 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.