भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जानकारी दी है कि दो हजार रुपये के लगभग अट्ठासी प्रतिशत नोट प्रचलन से वापस आ गए हैं। आरबीआई ने आज मुंबई में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 31 जुलाई 2023 तक प्रचलन से वापस प्राप्त दो हजार रुपये के नोटों का कुल मूल्य तीन लाख चौदह हजार करोड़ रुपये से अधिक है। इस तरह वर्तमान काल में बयालीस हजार करोड़ रुपये के आस-पास मूल्य वाले दो हजार रुपये के नोट अभी भी चलन में बने हुए हैं। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ने 19 मई 2023 को दो हजार रुपये के बैंक नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी।
आरबीआई ने आज यह जानकारी भी दी कि प्रचलन से वापस प्राप्त हुए कुल नोट में से लगभग सत्तासी प्रतिशत बैंक में जमा कराये गये जबकि शेष लगभग तेरह प्रतिशत को अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोट से बदला गया। आरबीआई ने जनता से अनुरोध किया है कि वे अपने पास रखे दो हजार रुपये के बैंक नोटों को अगले दो महीनों में या तो जमा कर दें या बदल लें, क्योंकि इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर 2023 है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment