सरकार ने जानकारी दी कि देश में बैंकों, म्युचुअल फंड, भविष्य निधी कोष और बीमा कंपनियों के पास 51 हजार पांच सौ 76 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पड़ी है जिसका कोई दावेदार नहीं है। राज्यसभा में एक प्रश्न का जवाब देते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि आरबीआई के अनुसार विभिन्न शड्यूल्ड वाणिज्यिक बैंकों में आठ करोड़ 13 लाख निष्क्रिय खातों में 24 हजार तीन सौ 56 करोड़ रुपये की राशि और शहरी सहकारी बैंकों के पास 77 लाख निष्क्रिय खातों में दो हजार तीन सौ 41 करोड़ रुपये की राशि दिसम्बर 2020 के अंत में उपलब्ध थी जिसका कोई दावेदार नहीं था।
वित्तमंत्री ने कहा कि भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण-आई आर डी ए आई के अनुसार इस वर्ष 31 मार्च तक विभिन्न जीवन बीमा कंपनियों में 22 हजार 43 करोड़ रुपये की जमा राशि और गैर जीवन बीमा कंपनियों में एक हजार दो सौ 41 करोड़ रुपये की राशि बिना किसी दावे के पड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि सेबी के अनुसार म्युचुअल फंड्स के पास इस वर्ष 31 मार्च को परिपक्व राशि और लाभांश के रुप में एक हजार पांच सौ 90 करोड़ रुपये पड़े हैं जिसका कोई दावेदार नहीं है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment