देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,858 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,31,19,112 हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 18,096 हो गयी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 11 और मरीजों के महामारी से जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,201 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत दर्ज की गयी है।
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 508 मामलों की गिरावट दर्ज की गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 0.59 प्रतिशत दर्ज की गयी और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.66 प्रतिशत रही।
इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,25,76,815 हो गयी है। मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत दर्ज की गयी। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 191.15 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में जिन 11 और मरीजों की मौत हुई है, उनमें से पांच की मौत केरल में, चार की दिल्ली में और दो की महाराष्ट्र में हुई।
इस महामारी से अभी तक देश में कुल 5,24,201 लोग जान गंवा चुके हैं। इनमें से 1,47,853 की मौत महाराष्ट्र में, 69,355 की केरल में, 40,105 की कर्नाटक में, 38,025 की तमिलनाडु में, 26,188 की दिल्ली, में, 23,513 की उत्तर प्रदेश में और 21,203 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment