Categories: News-Headlines

देश में चालू वित्त वर्ष में 6754 करोड़ डिजिटल लेनदेन हुए: सरकार

सरकार ने शुक्रवार को संसद में बताया कि चालू वित्त वर्ष 2021-22 में छह फरवरी तक के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार 6754 करोड़ डिजिटल लेनदेन हुए जबकि उसके पिछले वर्ष में यह संख्या 5554 करोड़ था।

सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा को एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में 5554 करोड़ और 2019-20 में 4572 करोड़ डिजिटल लेनदेन हुए।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल के दौरान भारत में डिजिटल भुगतान लेनदेन में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। भारत इंटरफेस फॉर मनी- यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (भीम-यूपीआई) जैसे विभिन्न सुविधाजनक डिजिटल भुगतान मोड ने व्यक्ति से व्यक्ति (पी2पी) के साथ साथ व्यक्ति से व्यापारी (पी2एम) भुगतानों में वृद्धि करके डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र को परिवर्तित कर दिया है।

मंत्री ने कहा कि भीम यूपीआई नागरिकों के पसंदीदा भुगतान मोड के रूप में उभरकर सामने आया है और जनवरी 2022 में 8.31 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 461.71 करोड़ डिजिटल भुगतान लेनदेन का रिकॉर्ड हासिल किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

2 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

3 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

5 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

6 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

7 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.