केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि देश के किसी भी हिस्से में कोविड के नए वैरिएंट ओमीक्रान का कोई मामला सामने नहीं आया है। राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब तक 14 देशों में नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि इस वायरस को भारत में प्रवेश करने से रोकने के लिए सभी एहतियाती उपाय किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों में ओमीक्रान की पुष्टि के मद्देनजर केंद्र सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए है और हवाई अड्डों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए सक्षम है। प्रयोगशाला और अन्य सुविधाओं की बुनियादी ढांचे के साथ सरकार तैयार है।
स्वास्थ्य मंत्री ने सदन में बताया कि हालांकि देश में कोविड की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इसका खतरा अभी भी बना हुआ है। उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री की अपील पर कोविड के फैलाव की रोकथाम के लिए कोविड के दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जा रहा है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment