Categories: News-Headlines

देश में ओमीक्रोन के मामले बढ़कर 1,525 हुए, पिछले 24 घंटों में 27,553 नए रोगी सामने आए

भारत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से जुड़े अब तक 1,525 मामले सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज सुबह अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी। संक्रमण के ये मामले 23 राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं और इनमें से 560 लोग या तो स्वस्थ हो गए हैं, या देश से चले गए हैं।

महाराष्ट्र में ओमीक्रोन संक्रमण के सबसे अधिक 460 मामले सामने आए हैं और इसके बाद दिल्ली में 351, गुजरात में 136, तमिलनाडु में 117 और केरल में 109 मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 27,553 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 3,48,89,132 हो गए हैं। इसके साथ ही 284 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,81,770 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मामले बढ़कर 1,22,801 हो गए हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.35 प्रतिशत है। इसने कहा कि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.27 प्रतिशत है।

इसने कहा कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 18,020 की वृद्धि हुई है और दैनिक संक्रमण दर 2.55 प्रतिशत है तथा साप्ताहिक संक्रमण दर 1.35 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 3,42,84,561 हो गई है तथा देश में अभी तक कोविड रोधी टीके की 145.44 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के जो 284 मामले सामने आए हैं, उनमें से 241 मामले केरल और नौ मामले पश्चिम बंगाल से हैं।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,81,770 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 1,41,533, केरल में 48,035 , कर्नाटक में 38,340 , तमिलनाडु में 36,784 दिल्ली में 25,108 , उत्तर प्रदेश में 22,915 और पश्चिम बंगाल में 19,773 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

11 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

11 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

13 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

15 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

15 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.