वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि देश में इथेनॉल क्षेत्र का जबरदस्त विकास हुआ है, जिससे दुनिया के समक्ष मिसाल कायम हुई है। नई दिल्ली में ‘मक्का से इथेनॉल’ पैदा करने के बारे में राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में चीनी क्षेत्र आत्मनिर्भर हो गया है, जहां पिछले पिराई मौसम के लिए किसानों को लगभग शत-प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अब इथेनॉल से, मक्का किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी और उन्हें भी गन्ना किसानों की ही तरह वृद्धि और विकास का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ रुपए के निवेश से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अनेक अवसर पैदा हुए हैं। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्र परस्पर लाभांवित हुए हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि इथेनॉल जैसा पर्यावरण अनुकूल ईंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर रहा है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment