देश में अब तक 27 करोड़ 62 लाख लोगों को कोविड के टीके लगाये जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कल टीकाकरण अभियान के एक सौ 55वें दिन 33 लाख 72 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाये गये। उनमें से लगभग 29 लाख लोगों को पहली डोज दी गई जबकि चार लाख 71 हजार से अधिक लोगों को दूसरी डोज मिली।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि अब तक 18 से 44 वर्ष की उम्र के लोगों को टीके की पांच करोड़ 50 लाख डोज दी गई हैं। उनमें से लगभग बीस लाख 50 हजार लोगों को कल पहली डोज दी गई जबकि 78 हजार लोगों को दूसरी डोज दी गई। मंत्रालय के अनुसार असम, बिहार, झारखंड, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, ओडिसा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में इस आयु वर्ग के दस लाख से अधिक लोग पहले ही टीके की पहली डोज ले चुके हैं।
अब तक देश में 22 करोड़ 52 लाख से अधिक लोगों को कोविड टीके पहली डोज दी गई जबकि पांच करोड़ नौ लाख लोग दोनों डोज ले चुके हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment