Categories: News-Headlines

देश के शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने कहा – अग्निपथ योजना वापस नहीं ली जाएगी; 24 जून से भर्तियां शुरू

देश के शीर्ष सैन्‍य नेतृत्व ने सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना को लेकर हुई हिंसा की कडी निंदा की है और कहा है कि यह योजना वापस नहीं ली जाएगी। एयर मार्शल एस के झा ने कहा है कि भारतीय वायुसेना में अग्निवीरों के पहले बैच की पंजीकरण प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी। ऑनलाइन परीक्षा 24 जुलाई से आरंभ होगी। कल नई दिल्‍ली में तीनों सेनाओं के संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए एयर मार्शल झा ने कहा कि इस वर्ष 30 दिसम्‍बर से पहले बैच का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा।

ये एक ऑनलाइन सिस्‍टम है जो हमार वैल स्‍टेब्‍लिस्ड स्‍टार एग्‍जामिनेशन सिस्‍टम है उसी के तहत ये नोटिफिकेशन और रजिस्‍ट्रेशन चालू हुई। इसके ठीक एक महीने बाद 24 जुलाई से जो फेज़-वन ऑनलाइन एग्‍जामिनेशन है उसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और दिसम्‍बर के अंत तक हम पहले बैच अग्निवीर को एनरोल कर लेंगे और 30 दिसम्‍बर से पहले बैच की ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी।

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि भविष्‍य के युद्ध अलग प्रकार के होंगे और ये प्रौद्योगिकी पर आधारित होंगे। इसके लिए देश को नई क्षमताओं से लैस लोगों की जरूरत है और यह शक्ति हमारे युवाओं की होगी। लेफ्टिनेंट जनरल पुरी ने कहा कि 2030 तक देश की 50 प्रतिशत आबादी 25 वर्ष से कम उम्र की होगी।

हमारे को यूथफुल प्रोफाइल चाहिए बिकॉज आप सबको मालूम है 2030 के अंदर हमारे देश के अंदर 50 प्रसेंट पीपुल 25 साल की उम्र से कम होंगे। नॉउ यूथ हम सबको मालूम है रिस्‍क ज्‍यादा लेता है उसके अंदर जुनून ज्‍यादा है, जज्बा ज्‍यादा है। इस जुनून-जस्‍बा को कैप्‍चर करना जरूरी है। हम चाहते थे कि ये यूथफुल प्रोफाइल आने से जोश और होश का कॉम्‍पोनेंट है तकरीबन बराबर हो जाए।

लेफ्टिनेंट जनरल पुरी ने कहा कि भारतीय सेना की आधारशिला अनुशासन है और इसमें आगजनी, तोड़फोड़ या हिंसा की कोई जगह नहीं है। उन्‍होंने कहा कि उम्‍मीदवारों को यह प्रमाणित करना होगा कि वे किसी आगजनी में शामिल नहीं थे।

लेफ्टिनेंट जनरल बंसी पोनप्‍पा ने कहा कि भारतीय सेना में भर्ती की मसौदा अधिसूचना आज जारी की जाएगी। शर्तें और पात्रता वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। उनहोंने बताया कि दिसम्‍बर के पहले सप्‍ताह तक भारतीय सेना को 25 हजार अग्निवीरों का पहला बैच मिल जाएगा और दूसरा बैच फरवरी 2023 में शामिल होगा।

हमारा सिस्टम ऑफ रिक्रूटमेंट थोड़ा-सा फर्क है। इसमें हमारा पहला रैली होते हैं, फिजिकल टेस्ट एंड मेडिकल, उसके बाद हमारा जो इन्टरेंस एग्जाम होता है। एण्ड देन वी सेंट फॉर ए कॉलर, ऐज पर मैरिट। तो इसलिए हमारा जो रैलीज अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर, नवंबर चलेगा, ये दो बैचेज में हमारा इन्डक्शन होंगे इन टू द ट्रेनिंग सेंटर। पहला जो लॉट है जो ज्यादातर तकरीबन 25 हजार के आसपास है वो आयेंगे बाई दिसंबर फर्स्ट वीक और दिसंबर सेकेंड वीक दी नेक्स्ट लॉट विल कम इन दी फर्स्ट हाफ ऑफ फरवरी 23. इन दिस होल एप्रोक्समेटली फोर्टी थाउजेंड ऑफ द रिक्रूट्स फॉर दी अग्निपथ सिस्टम विल बी इन्डक्टेड।

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा है कि इस वर्ष 21 नवम्‍बर से नौसेना के पहले अग्निवीरों का बैच ओडिसा में आई एन ए चिल्‍का प्रशिक्षण संस्‍थान पहुंचने लगेगा।

हमारी जो टाइमलाइन्स है उसके हिसाब से 21 नवंबर जो हमने डेट चुनी है। 21 नवंबर को हमारा फर्स्ट अग्निवीर, हमारी जो बेसिक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूशन है आईएनएस स्टील का ओड़ीसा में, वहां पर रिपोर्ट करना शुरू कर देगा। अग्निवीर जो हमारे आयेंगे नेवी में, वो जनरल न्यूट्रल रहेंगे। तो वीमेन अग्निवीर भी हमलोग ले रहे हैं और उसके लिए अपनी जो हमारी ट्रेनिंग कैरीकुलम है, जो इन्स्फ्रास्ट्रक्चर जो भी मोडिफिकेशन करना है, वो काम ऑलरेडी शुरू हो चुका है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.