12 दिनों की वार्षिक कांवड़ यात्रा आज से देश के विभिन्न हिस्सों में शुरू हो गई है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने तीर्थ यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। कावड़ यात्रा दिल्ली से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद, शामली और बागपत हो कर निकलेगी। यह यात्रा इस महीने की 15 तारीख को उत्तराखंड के हरिद्वार, गोमुख और गंगोत्री में सम्पन्न होगी। इस यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालु गंगा नदी का पवित्र जल लेकर लौटेंगे। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव का गुणगान करने के साथ भजन और कीर्तन भी गाते हैं। अधिकतर श्रद्धालु यात्रा को पैदल चलकर पूरा करते हैं। बहुत से गैर-सरकारी संगठन कांवड़ यात्रियों की सहायता के लिए जगह-जगह पर अस्थायी आवास, भोजन, पानी और चाय की व्यवस्था करते हैं।
उत्तराखंड में इस साल बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा के लिए व्यापक इंतज़ाम किये हैं। पूरे यात्रा मार्ग पर पुलिस कड़ी निगरानी कर रही है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment