पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश का अनुमान; पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों और कोंकण व गोवा में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान।
पश्चिम राजस्थान और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में एक-दो स्थानों पर बिजली कड़कने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है। इन भागों में गरज के साथ बौछारें गिरने की भी संभावना है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और तेलंगाना में भी एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी एक-दो स्थानों पर बिजली कड़कने की आशंका है।
अरब सागर के दक्षिण पश्चिम, पश्चिम मध्य और गुजरात के तटों से स्टे उत्तरी-पूर्वी भागों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चल सकती हैं। गति कुछ समय के लिए 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक जा सकती है। दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर भी 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हवाओं की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment