देश के उत्तरी भागों में पिछले कुछ दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है और शीतलहर की स्थिति बनी हुई। कई उत्तरी राज्यों में कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता कम हुई है। दिल्ली में कल इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह थी। तापमान गिरकर पांच दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस पर आ गया था।
आज भी राष्ट्रीय राजधानी में सुबह ठंड थी। नई दिल्ली स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र के अनुसार तापमान आठ दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहने और हल्की धुंध छाये रहने की संभावना व्यक्त की। तापमान पांच से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और बिहार में कोहरा कम होने का अनुमान लगाया है। देश के उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान के पांच से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
पंजाब के कई हिस्सों और हरियाणा के कुछ भागों में दिन में ठंड या बहुत अधिक ठंड रहने का अनुमान है। उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में भी शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अगले दो दिन तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा।
अगले दो से तीन दिन के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा में रात या सुबह के समय घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।
कश्मीर घाटी में भीषण ठंड पड रही है। विशेषकर रात के समय में पारा लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग की स्थानीय इकाई के अनुसार श्रीनगर में आज तापमान शून्य से नीचे पांच दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे छह दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पूरी घाटी में मौसम खुश्क लेकिन ठंडा रहेगा।
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment