देशभर में आज 25वां करगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन भारत के कई वीर सपूतों ने जान की बाजी लगा दी थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि प्रत्येक भारतीय के लिए यह दिवस बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह देश के रक्षकों को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने का दिन है।
वर्ष 1999 में पाकिस्तानी सेना के साथ हुए करगिल युद्ध में जब एक भारतीय वीर सैनिक का शव तिरंगे में लिपट कर आया तो शौर्य, बलिदान, श्रद्धा और आंसुओं के सैलाब को प्रत्यक्ष देखकर इन पंक्तियों का एहसास हुआ। आज करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ है।
यह दिवस भारत के लोगों को गर्व महसूस कराने वाला दिन है। 26 जुलाई 1999 को भारत ने पाकिस्तान के सैनिकों को हराकर करगिल की लड़ाई जीती थी, तभी से इस दिन को करगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस उस सभी वीर भारतीय सैनिकों को याद करने के लिए समर्पित है जिन्होंने इस युद्ध में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। 84 दिनों तक चले इस युद्ध में भारतीय सेना के 527 जवान शहीद हुए और लगभग 1400 सैनिक घायल हुए थे।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment