Categories: News-Headlines

दीपावली के अवसर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनके परिवार से मिले विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल दीपावली के अवसर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनके परिवार से लंदन में उनके आवास पर मुलाकात की। बैठक के दौरान, उन्होंने दुनिया भर में बसे भारतीय समुदाय को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. जयशंकर ने लंदन के श्री स्वामीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की और भारतीय समुदाय से बातचीत की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा, उन्होंने दुनिया भर में भारतीय समुदाय की शांति, सद्भाव और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय का योगदान विश्‍व भर में भारत की प्रतिष्‍ठा बढ़ा रहा है। डॉ. जयशंकर इस महीने की 15 तारीख तक ब्रिटेन की पांच दिनों की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच बढ़ती द्विपक्षीय साझेदारी है और दोनों देश मधुर एवं समृद्ध संबंध साझा करते हैं। भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को 2021 में ‘भारत-ब्रिटेन रूपरेखाः2030’ के साथ लॉन्च किया गया था।

मालूम हो कि साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध यह रूपरेखा दोनों देशों के लिए काम करती है। मंत्रालय ने कहा कि डॉ. जयशंकर की यात्रा से दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई गति मिलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

7 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

7 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

9 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

9 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.