Categories: News-Headlines

दिसंबर 2022 में भारत का खनिज उत्पादन 10 प्रतिशत बढ़ा

भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर, 2022 (आधार: 2011-12 = 100) के महीने के लिए खनन और उत्खनन क्षेत्र के खनिज उत्पादन का सूचकांक 107.4 अंकों पर रहा, जोकि दिसंबर, 2021 के स्तर की तुलना में 9.8 प्रतिशत अधिक है। वहीं अप्रैल-दिसंबर, 2022-23 की अवधि के लिए संचयी वृद्धि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.4 प्रतिशत रही।

दिसंबर, 2022 में महत्वपूर्ण खनिजों का उत्पादन स्तर था: कोयला 833 लाख टन, लिग्नाइट 35 लाख टन, प्राकृतिक गैस (उपयुक्त) 2888 मिलियन घन मीटर, पेट्रोलियम (कच्चा) 25 लाख टन, बॉक्साइट 2272 हजार टन, क्रोमाइट 340 हजार टन, तांबा सान्द्र 10 हजार टन, सोना 174 किलो, लौह अयस्क 251 लाख टन, सीसा सांद्र 30 हजार टन, मैंगनीज अयस्क 307 हजार टन, जस्ता सांद्र 137 हजार टन, चूना पत्थर 355 लाख टन, फास्फोराइट 170 हजार टन, मैग्नेसाइट 9 हजार टन और हीरा 43 कैरेट।

दिसंबर, 2021 की तुलना में दिसंबर, 2022 के दौरान के दौरान सकारात्मक वृद्धि दिखाने वाले महत्वपूर्ण खनिजों में शामिल हैं: सोना (64.2 प्रतिशत), फॉस्फोराइट (53.9 प्रतिशत), लौह अयस्क (19.5 प्रतिशत), चूना पत्थर (14.5), मैंगनीज अयस्क (12.8 प्रतिशत), कोयला (11.4 प्रतिशत), जस्ता सान्द्र (9.4 प्रतिशत), सीसा सान्द्र (4.5 प्रतिशत), तांबा सान्द्र (3.9 प्रतिशत), और प्राकृतिक गैस (2.6 प्रतिशत)। नकारात्मक वृद्धि दर्शाने वाले अन्य महत्वपूर्ण खनिजों में शामिल हैं: पेट्रोलियम (-1.2 प्रतिशत), बॉक्साइट (-9 प्रतिशत)। लिग्नाइट (-10.7), क्रोमाइट (-11.5 प्रतिशत), मैग्नेसाइट (-22.5 प्रतिशत) और हीरा (-38.6 प्रतिशत)।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

11 minutes ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

11 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

2 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

4 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

4 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.