राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक आज सुबह 446 दर्ज किया गया। कोहरा भी शुरू हो गया है और विज़िबिलिटी बहुत खराब हो गई है। कल से कोहरे की स्थिति में सुधार होगा।
दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि मध्यम कोहरे के कारण दिल्ली के दो हवाई अड्डों आईजीआई (इंदिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डा) पालम और सफदरजंग में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 200 से 500 मीटर के दायरे में दर्ज की गयी। शून्य से लेकर 50 तक का वायु गुणवत्ता सूचकांक उत्तम, 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 तक मध्यम, 201 से 300 तक खराब, 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 तक का सूचकांक गंभीर श्रेणी में आता है।
मौसम विभाग ने कहा, ‘‘आईजीआई पालम में 350 मीटर तक दृश्यता दर्ज की गयी जबकि शहर की तरफ और खराब 200 मीटर तक दृश्यता दर्ज की गयी।’’ शहर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 98 प्रतिशत दर्ज किया गया।
राजस्थान: डिलीवरी के बाद डायलिसिस पर निर्भर 5 महिलाओं ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार, कहा-… Read More
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment