राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में गिरावट को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने चरणबद्ध कार्रवाई योजना – ग्रैप 3 और 4 के तहत सभी कार्रवाई लागू करने का फैसला किया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में आज सुबह सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक तीन सौ 50 से ऊपर दर्ज किया गया। शहर के कुछ क्षेत्रों में सूचकांक गंभीर श्रेणी को पार करता हुआ चार सौ अंक से भी ऊपर पहुंच गया।
ग्रैप 3 के तहत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गैर-जरूरी निर्माणकार्यों तथा सड़क निर्माण और खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। दिल्ली तथा गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर जिलों में बीएस-3 पेट्रोल वाहनों और बीएस-4 डीजल वाहनों पर भी पाबंदी रहेगी। इसके अलावा दिल्ली सरकार और एन.सी.आर. की राज्य सरकारें अनिवार्य रूप से कक्षा पांच तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का भी आयोजन करेगी। चरणबद्ध कार्रवाई योजना-4 के तहत विद्यालयों को अनिवार्य रूप से कक्षा छह से नौ और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन करना होगा।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment