दिल्ली हाई कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में आज आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जमानत पर दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। न्यायालय ने कहा कि सिसोदिया के खिलाफ आरोप बहुत ही गंभीर है और गवाहों को प्रभावित करने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस समय केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज मामले में न्यायिक हिरासत में है। सीबीआई ने इस वर्ष 26 फरवरी को आबकारी नीति घोटाले में उन्हें गिरफ्तार किया था और फिर प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति में कथित धन शोधन मामले में नौ मार्च को उन्हें हिरासत में लिया था। आरोप है कि सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के अन्य सदस्यों ने रिश्वत लेकर चुने हुए व्यापारियों को ही लाइसेंस देने की साजिश की।
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More
अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment