राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दी के मौसम में होने वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली सरकार ने सभी तरह के पटाखों के निर्माण, भंडारण, ऑनलाइन- ऑफलाइन बिक्री और पटाखों के जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज सरकार के सभी विभागों को निर्देश दिये हैं कि वे पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के लिए अनुमति पत्र जारी न करें। उन्होंने दिल्ली के लोगों से भी कहा है कि वे आने वाले दिनों में पटाखों का इस्तेमाल करने से बचें। गोपाल राय ने पड़ोसी राज्य- उत्तर प्रदेश और हरियाणा से भी पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील की है। उनका कहना है कि दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में छोड़े गए पटाखों का असर, दिल्ली की हवा पर पड़ता है।
दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार की तरफ से कल “पर्यावरणविदों की एक बैठक भी बुलाई है। इस बैठक में 24 संस्थाओं से विशेषज्ञ अपने-अपने सुझाव, सरकार को देंगे, जिन्हें सर्दी के मौसम में दिल्ली को प्रदूषण रहित बनाने के एक्शन प्लान में शामिल किया जायेगा।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment