Categories: News-Headlines

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कल होगा मतदान, मतदान की सभी तैयारियां पूरी

दिल्ली में कल 70 सदस्यों वाली विधानसभा के चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। मतदान कल सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

दिल्ली निर्वाचन कार्यालय ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक लाख 80 हजार से अधिक कर्मियों को तैनात किया है। चुनाव के दौरान प्रलोभनों पर सख्त रोक लगाते हुए 220 करोड रुपए से अधिक की नगदी, शराब, मादक पदार्थ और कीमती धातुओं को जप्त किया गया है। इनमें 88 करोड रुपए की मादक पदार्थ और 81 करोड रुपए से अधिक की कीमती धातुएं शामिल है। यह 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव की तुलना में लगभग चार गुना अधिक है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से सी विजिल ऐप के माध्यम से 7499 शिकायत से प्राप्त हुई हैं। इनमें से केवल 32 मामले ही प्रक्रियाधीन है और बाकी का सफलतापूर्वक समाधान कर दिया गया है।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान और मतगणना के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सभी लाइनों पर प्रातः 4 बजे से शुरु हो जाएंगी। सभी लाइनों पर सुबह 6 बजे तक ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर मिलेंगी।

चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन सुबह 7 बजे से शाम 6:30 बजे तक एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

20 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.